ऋषि कपूर (4 सितंबर 1952 - 30 अप्रैल 2020) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।] ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी फ़िल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में शानदार भूमिका के लिए 1970 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
उन्होंने 1973 और 2000 के बीच 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड के रूप
में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं।[3] दो दूनी चार में उनके प्रदर्शन के लिए, उन्हें 2011 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया, और कपूर एण्ड सन्स में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने 2017 का सर्वश्रेष्ठ सहायक
अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्हें 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम
अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।[4] वह 1973 से 1981 के बीच बारह फिल्मों
में अपनी पत्नी नीतू सिंह (1980 में शादी) के साथ दिखाई दिए। ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी परेशानी से उनकी ६७ वर्ष की
आयु में मृत्यु हो गयी।
प्रारंभिक जीवन और
परिवार
कपूर का जन्म पंजाब के कपूर परिवार में मुंबई के चेम्बूर में हुआ
था। वह विख्यात अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने
भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, मामा प्रेमनाथ और राजेन्द्रनाथ और चाचा शशि और शम्मी कपूर सभी अभिनेता हैं। Etudt
निजी जीवन
ऋषि कपूर स्वर्गीय राज कपूर के और पृथ्वीराज कपूर के पोते है। परम्परा के अनूसार उन्होने भी
अपने दादा और पिता के नक्शे क़दम पर चलते हूए फिल्मों में अभिनय किया और वे एक
सफल अभिनेता के रूप में उभर आए। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होने
अपने पिता के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली
फ़िल्म बॉबी थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।
ऋषि कपूर के दो संतानें है: रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और
रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां
हैं। ऋषि कपूर अपने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे हैं।
निधन
वर्ष २०१८ में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद लगभग एक वर्ष तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। तत्पश्चात, भारत वापसी के बाद वे सार्वजनिक तौरपर बहुत कम देखे जाने लगे थे, जिस बीच उनका इलाज चलता रहा। दो वर्षो तक चली पीड़ा के बाद, ऋषि कपूर की ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी जटिलताओं से मुम्बई में, ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[10][6] अपने अंतिम समय में वे मुम्बई के एच॰एन॰ रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। इसबीच वे अपनी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे।
·
1970- बंगाल फ़िल्म
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स :
स्पेशल अवार्ड और नेशनल फ़िल्म अवार्ड, मेरा नाम जोकर के
लिए
·
1974 - फ़िल्मफ़ेयर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - बॉबी
·
2008- फ़िल्मफ़ेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड



